लोकवाणी बड़ौत ।
आज बड़ौत के बड़का रोड स्थित चौधरी चौरासी देशखाप में सर्वसमाज खाप चौधरी संगठन के तत्वावधान में समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वसमाज खाप चौधरी संगठन के अध्यक्ष पं. सुभाष शर्मा जी ने की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बागपत डॉ. अस्मिता लाल रहीं।
इस अवसर पर एडीएम अमर सिंह, एसडीएम मनीष यादव सहित सर्वसमाज के खाप चौधरीगण, थाम्बा चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष, मेडिकल एसोसिएशन, देशखाप चौधरी संगठन बागपत, इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन तथा विभिन्न व्यापारी संगठनों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

गोष्ठी में सामाजिक कुरीतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।
प्रशासन व सामाजिक संगठनों के समन्वय से समाज सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने का आह्वान किया गया।






