Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

सर्वजातीय सर्वखाप का ऐतिहासिक सम्मेलन शोरम में सम्पन्न

सम्मानित बालियान खाप के सौजन्य से सर्वजातीय सर्वखाप का विशाल व ऐतिहासिक सम्मेलन ग्राम शोरम, जिला मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सर्वखाप चौधरी, थांबा चौधरी सहित विभिन्न प्रमुख सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कुंडू खाप चौधरी (प्रधान) उ.प्र. चौ. गजेंद्र सिंह कुंडू ने बताया कि सभी खापों और प्रतिनिधियों के सुझावों पर विचार करते हुए महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।

मुख्य निर्णय

मृत्यु भोज पर नियंत्रण

दहेज प्रथा का उन्मूलन

नशा मुक्ति को बढ़ावा

भ्रूण हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध

लाइव-इन रिलेशन व लव मैरिज पर सामाजिक मार्गदर्शन

शिक्षा को प्राथमिकता

गोवंश संरक्षण

खाप में युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना

पर्यावरण व जल संरक्षण पर ठोस पहल

सम्मेलन में उपस्थित विशाल जनसमूह ने सभी निर्णयों का स्वागत किया।

अगला महासम्मेलन 10 वर्ष बाद पुनः ग्राम शोरम में आयोजित किया जाएगा, तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेष सम्मेलन किसी भी समय बुलाया जा सकेगा।

अंत में बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *