Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

शीतला माता प्राचीन थान का होगा उद्धार, मोहन उर्फ़ मोंटी

लोकवाणी बागपत ||

https://www.facebook.com/share/v/1az4Fw7q2U

नगर की माता कॉलोनी में स्थित शीतला माता सिद्धपीठ थान, जो लंबे समय से जर्जर और खस्ताहाल स्थिति में था, आखिरकार अब नए रूप में निखरेगा।

वार्ड नंबर 16 के नगर पालिका परिषद बागपत सदस्य मोहन उर्फ मोंटी चौहान की लगातार पहल और अथक प्रयासों के बाद इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

उत्तर प्रदेश शासन की कल्याणकारी नीतियों के तहत प्रस्ताव को स्वीकृति मिली और आज मोंटी चौहान द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की नींव रखकर शुभारंभ किया गया।

यह कदम न केवल स्थानीय आस्था स्थल के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र के जनविश्वास को भी मजबूती प्रदान करता है।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मास्टर राकेश गर्ग, जय किशन कश्यप, राजेंद्र शर्मा, राजेश गौतम, प्रदीप शर्मा उर्फ प्रदीप हलवाई , विकास शर्मा, भाई राजवीर चौहान सदस्य, श्रीपाल कश्यप, तेजपाल चौहान पूर्व सदस्य, श्रीनिवास चौहान, सोनू मेडिकल स्टोर, महासिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

स्थानीय निवासियों ने मोंटी चौहान के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की बड़ी पहल बताया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *