लोकवाणी न्यूज़ ||
बागपत के छापरौली क्षेत्र स्थित गौ संरक्षण केंद्र ककोर कला में गोवंशों की दुर्दशा का मामला सामने आया है।
सूचना मिलने पर श्री अर्जुन गोविंद गौ सेवा परिवार फाउंडेशन की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने देखा कि गड्ढे में कई गोवंश के शव खुले में पड़े हुए थे, जिन्हें कुत्ते नोंचते नजर आए। यह दृश्य देखकर गौ सेवकों में भारी आक्रोश फैल गया।

बताया गया कि जब इस लापरवाही का विरोध किया गया तो आवाज उठाने वालों को धमकियां भी दी गईं।
गौ सेवकों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।






