Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

महाशिवरात्रि मेले की सुरक्षा पर एसपी की पैनी नजर

लोकवाणी बागपत ||

बागपत। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर थाना बालैनी क्षेत्र के पुरा महादेव मंदिर में लगने वाले मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने हेतु पुलिस अधीक्षक बागपत ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, मुख्य मार्ग, पार्किंग स्थल, प्रवेश एवं निकास द्वार, भीड़ नियंत्रण के लिए की गई बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन प्लान, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम एवं ड्यूटी प्वाइंट का गहन जायजा लिया गया।

एसपी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *