Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग, डिप्टी सीएमओ यशवीर सिंह को सौंपा गया ज्ञापन

लोकवाणी बागपत ||

बागपत जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त कमियों को दूर करने की मांग को लेकर आज डिप्टी सीएमओ यशवीर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में जनपद के सरकारी अस्पतालों में आवश्यक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का प्रमुखता से उल्लेख किया गया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि अस्पतालों में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की जाए तथा एमआरआई, पेट स्कैन जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं शीघ्र शुरू कराई जाएं।

इसके साथ ही अस्पतालों में व्याप्त स्टाफ की कमी को जल्द से जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इसके अलावा, बागपत जनपद में कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति तथा कीमोथेरेपी की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की मांग रखी गई, ताकि मरीजों को बाहर के जिलों में भटकना न पड़े।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अभी शर्मा (बड़ौत), पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी बागपत, प्रवीण वर्मा (बड़ौत श्रमिक एसोसिएशन), एडवोकेट सरफराज अहमद (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष), विकाश चौधरी, आजेंद्र बलि, विभोर त्यागी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ज्ञापन देने वालों ने आशा व्यक्त की कि स्वास्थ्य विभाग जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *