Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

पांच लाख का लक्ष्य, साढ़े तीन लाख आयुष्मान कार्ड बने

लोकवाणी बागपत ||

जनपद में आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक CHC और गांव स्तर पर विशेष अभियान चलाकर योग्य लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं।

वृहद स्तर पर कैंप लगाकर योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं को जिले के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *