Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

थाना कोतवाली बागपत का एसपी ने वार्षिक निरीक्षण किया

बागपत। पुलिस अधीक्षक बागपत ने बुधवार को थाना कोतवाली बागपत का वार्षिक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, कर्मचारी बैरक, मैस, मिशन शक्ति केन्द्र व मालखाना आदि का विस्तार से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यवस्था को मानक के अनुरूप और पारदर्शी रूप से बनाए रखें।

जनसुनवाई व महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश भी दिए।

एसपी ने साफ-सफाई, रिकॉर्ड में पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता में रखने पर जोर दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *