लोकवाणी बागपत।
ग्राम बंदपुर, कोतवाली बागपत क्षेत्र में भगवा कपड़े पहनकर आए दो शातिर ठगों ने अकेली वृद्ध महिला को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात ठग लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और मामले का संज्ञान लिया।


सीओ अंशु जैन बागपत के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
लगातार दबिश और सतर्क पुलिसिंग के चलते आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया गया।
पुलिस ने ठगों के कब्जे से वृद्ध महिला से ठगा गया नकदी व जेवरात बरामद कर सुरक्षित रूप से पीड़िता को लौटा दिया, जिससे महिला ने राहत की सांस ली।

पुलिस की तत्परता और मानवीय कार्यशैली की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या झांसे में आने से बचें और ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
मामला कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम बंदपुर का है।






