Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

अमृत योजना के तहत पुरानी तहसील व कमेला कैंपस में दो जल टंकियां तैयार, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

लोकवाणी बागपत ||

पुरानी तहसील में बनी पानी की टंकी

बागपत में अमृत योजना के अंतर्गत पुरानी तहसील और कमेला कैंपस क्षेत्र में दो नई पानी की टंकियों का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है।

पहली टंकी की क्षमता 1900 केएल (उन्नीस लाख लीटर) है, जबकि दूसरी टंकी 1400 केएल (चौदह लाख लीटर) क्षमता की है।

इन टंकियों के शुरू होने से पुराने कस्बे के करीब तीन हजार और कमेला कैंपस क्षेत्र के लगभग दो हजार परिवारों को नियमित व बेहतर पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) बागपत के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मई माह तक टंकियों से जल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *