लोकवाणी बागपत ||
बघू–टटीरी मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक अज्ञात शव जली हुई अवस्था में मिला।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर जांच शुरू की।
शव बुरी तरह जला होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक पुरुष है या महिला।

पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
मामला ग्राम बघू, कोतवाली बागपत क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।






