Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

विद्यालय में बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियाँ, विजेताओं को सम्मानित किया

लोकवाणी बागपत ||

बड़ौत : गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के पर्व पर राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियाँ तैयार कीं।

निर्णायक मंडल में प्रबंधक डॉ अनिल आर्य व प्रधानाचार्य पवन त्यागी द्वारा मूल्यांकन के पश्चात प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति प्रेम और सृजनशीलता को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर गुड़िया खोखर, सविता सिवाच, प्रिया तोमर, रश्मि, नितिन जैन आदि का सहयोग रहा |

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *