लोकवाणी बागपत ||
रोटरी क्लब अग्रवाल मंडी, डिस्ट्रिक्ट 3100 के वर्ष 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
इस दौरान रोटेरियन प्रवीण कुमार गोयल को अध्यक्ष, रोटेरियन हरिओम शर्मा को सचिव एवं रोटेरियन विनेश रोहिल्ला को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

चयन के उपरांत सभी सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर
रोटेरियन राजीव गोयल, संजीव शर्मा, रोटेरियन दिनेश गुप्ता, रोटेरियन अंकुर शर्मा, रोटेरियन उमादेश शर्मा, प्रवीण चौधरी, रोटेरियन राजेश गुप्ता, विनीत गोयल, दीपक जैन सहित सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।






