लोकवाणी बागपत ||
आज बागपत कोतवाली पहुंचकर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के विषय में सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति रामअवतार पलसानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
चौधरी चरण सिंह जी जैसे महान किसान नेता और राष्ट्रनिर्माता के खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है।

यह केवल एक महान व्यक्तित्व का अपमान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों किसानों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है।
👉 ऐसे कृत्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।






