Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

समाज सुधार सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

📍 लोकवाणी बागपत

ग्राम जवाहरपुर मेवला स्थित शिव मंदिर में समाज सुधार सेवा समिति द्वारा भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला।

पूजा-अर्चना के उपरांत सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, एकल विद्यालय के आचार्य राकेश आर्य, मनोज पहलवान, प्रवेश गुर्जर, वरुण मुंडेल, जसराज सिंह, प्रवीण अक्की गुर्जर, निखिल मुंडेल, अमित महाशय, कपिल, लक्ष्य, अमन, अंकुर, अर्जुन, अनुज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *