Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

प्राथमिक विद्यालय चौहल्दा में बच्चों को मिले स्कूल बैग व स्टेशनरी

चौहल्दा लोकवाणी |

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय चौहल्दा में रोटरी क्लब अग्रवाल मंडी के सौजन्य से एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 120 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री एवं सॉक्स वितरित किए गए।

इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। रोटरी क्लब के सदस्यों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रशासन एवं ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए रोटरी क्लब अग्रवाल मंडी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *