मोनू नैन, बागपत ब्यूरो
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर आज जनपद बागपत के जिला कार्यालय में भव्य जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिठाई बांटी, आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया।

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला।
सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक जीत को संगठन की मजबूती और नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह विजय समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, संगठन की मजबूत रणनीति और जन-जन के आशीर्वाद का परिणाम है।

पार्टी आने वाले समय में इसी ऊर्जा के साथ जनता की सेवा में और अधिक मजबूती से कार्य करती रहेगी।






