लोकवाणी ब्यूरो बागपत ||
बागपत जनपद के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जीवाणा में बुधवार को किसानों की बुलंद आवाज़ एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, हवन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई, जिसका संचालन जितेंद्र उज्जवल द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों ने आहुति देकर स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव डॉ. अनिल आर्य ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया।
उनकी सादगी, संघर्षशीलता और किसानों के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा, “किसानों के हक की लड़ाई अब हमारी जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम में डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य पवन कुमार त्यागी, उप प्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, मोहनवीर उज्जवल, सुमित कुमार, गुड़िया खोखर, नीतू तोमर, कनक पांचाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






