लोकवाणी बागपत ||
बागपत: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कलाँ के अंतर्गत ग्राम सरूरपुर, शिकोहपुर, खेड़की एवं ट्योढ़ी में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के तहत 14 वर्ष की 37 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरियों एवं अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव और टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम में डॉ. सुरुचि शर्मा, डॉ. सत्येंद्र शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।






