लोकवाणी बागपत।
बागपत मुख्यालय परिसर में आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने संसाधनों की भारी कमी, लगातार बढ़ते कार्यभार और वेतन में बढ़ोतरी न होने को लेकर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई।

प्रदर्शन के दौरान आगनबाड़ी महिलाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि उनकी मांगें समय रहते पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले चुनावों में योगी सरकार को वोट की चोट दी जाएगी।

महिलाओं ने इसे अपनी हक की लड़ाई बताते हुए संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।
धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी हुई।

“बटोगे तो कटोगे” और “एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
धरना प्रदर्शन के बाद आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।
आगनबाड़ी महिलाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।






