लोकवाणी बागपत ||
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी, बागपत के आदेशों के अनुपालन में आम जनमानस को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डी.पी. सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही की गई।

कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है—
• आईसीडीएस हेतु खाद्य पदार्थ तैयार करने वाली संस्था टेक होम राशन (T.H.R.) प्लांट (रोज़ी-रोटी प्रेरणा महिला लघु उद्योग), दाहा से चार सर्विलेंस नमूने संग्रहित किए गए—
आटा बेसन हलुआ प्रीमिक्स
आटा बेसन बर्फी प्रीमिक्स
दलिया मूंग दाल खिचड़ी प्रीमिक्स
ऊर्जा युक्त हलुआ प्रीमिक्स
• कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बड़ौत से दो खाद्य नमूने लिए गए।

साथ ही विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के मानकों के प्रति जागरूक किया गया।
उपरोक्त संग्रहित सभी नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है।
जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डी.पी. सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य उपस्थित रहे।






