लोकवाणी बागपत ||
खेकड़ा में आज 360 गांव की सर्वजातीय खाप के नवनियुक्त चौधरी पंडित नरेश शर्मा जी के शपथग्रहण के अवसर पर सर्वजातीय खाप सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देश खाप चौधरी ब्राह्मण समाज के सुभाष चौधरी ने की।


इस अवसर पर चौधरी ओमकार शर्मा (थाम्बेदार, ब्राह्मण समाज), डॉ. इरफ़ान मलिक (चौधरी, मलिक समाज), अंकुर जैन (प्रधान, इंडस्ट्रीज ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन) सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
समारोह के दौरान समाजसेवा व सामाजिक एकता में योगदान के लिए मेरा भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सर्वसमाज की एकता, भाईचारे और क्षेत्र के विकास पर जोर दिया गया। सभी वक्ताओं ने नवनियुक्त खाप चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।






