Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चांदीनगर में मुंशी लाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

लोकवाणी बागपत।

बागपत जनपद के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, वायु सेना स्थल चांदीनगर के परिसर में बागपत शहर के एकमात्र एन.ए.बी.एच. द्वारा प्रमाणित मुंशी लाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का नेतृत्व डॉ. अंजना शर्मा, डायरेक्टर, मुंशी लाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर Ex कर्नल डॉ. परमजीत सिंह भाटिया, विभागाध्यक्ष (मेडिसिन विभाग) ने किशोरावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं, जीवनशैली और रोगों से बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं, विशेषकर किशोरियों को अच्छा स्पर्श–बुरा स्पर्श, लैंगिक संवेदनशीलता, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सविता, स्कूल को-ऑर्डिनेटर की विशेष भूमिका रही।

छात्राओं को संवाद के माध्यम से अपनी जिज्ञासाएँ रखने का अवसर दिया गया, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल भाषा में समाधान किया गया।

विद्यालय प्रशासन ने मुंशी लाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर छात्राओं को आत्मविश्वासी, सुरक्षित और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *