Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

पुरा महादेव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

लोकवाणी बागपत ||

मंदिर परिसर में भारी श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजा मंदिर परिसर, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही।

मेले परिसर में खुद पुलिस अधीक्षक की रही मौजूदगी

मेले में अस्मिता लाल (डीएम), सूरज कुमार राय (एसपी) सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर डेरा डाले रखा।

कंट्रोल रूम मॉनिटरिंग से लेकर ग्राउंड पर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की गई।

🔹 पुलिस की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रही

🔹 श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका रखा गया विशेष ध्यान

🔹 डीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला लगातार व्यवस्था में जुटा रहा

डीएम ने अपनी मौजूदगी में कराया जलाभिषेक

एसपी सूरज कुमार राय ने कहा कि “बिना सामूहिक सहयोग के यह संभव नहीं था।

पुलिस टीम और मंदिर समिति के समन्वय का ही परिणाम है कि मेला सकुशल संपन्न हुआ।”

मंदिर समिति के सचिव संजीव कौशिक ने जिला व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ राजकुमार सांगवान (सांसद) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “काशी की तर्ज पर पुरा महादेव मंदिर कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात भी कही।*

भक्ति, सुरक्षा और प्रशासनिक सजगता के बीच पुरा महादेव मेला शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के रूप में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *