“संविधान की प्रस्तावना का लोकार्पण, जल संरक्षण पर न्यायमूर्ति विक्रम नाथ का संदेश”
लोकवाणी बागपत ||
भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ द्वारा जिला न्यायालय बागपत में संविधान की प्रस्तावना की प्रतिकृति का लोकार्पण किया।


उन्होंने न्यायालय परिसर में स्थापित वाटर क्यूसेक (जल संरक्षण/प्रबंधन संबंधी पहल) का भी शुभारंभ किया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान माननीय न्यायमूर्ति ने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उन्होंने बंदियों के कौशल, सृजनात्मकता और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए इसे पुनर्वास और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया |






