लोकवाणी बागपत ||
बागपत में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर छात्रों की सड़क सुरक्षा को लेकर चलाई गई मुहिम रंग लाती नजर आई।
सूरज कुमार राय की अपील और सख्ती का असर परीक्षा के पहले ही दिन देखने को मिला।



बागपत के चर्चित गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अमित चौहान द्वारा शुरू की गई जागरूकता मुहिम को पुलिस अधीक्षक का पूरा सहयोग मिला।
सीबीएसई बोर्ड के नामित परीक्षा केंद्र पर यातायात पुलिस की विशेष तैनाती रही।
बाइक से पहुंच रहे छात्रों पर नजर रखी गई, हेलमेट व लाइसेंस की जांच की गई।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती गई, जबकि अन्य छात्रों और अभिभावकों को जागरूक किया गया।
जनपद में अभिभावकों और विद्यार्थियों पर एसपी की सख्ती और स्कूल प्रबंधन की पहल का स्पष्ट असर देखने को मिला।
परीक्षा के साथ-साथ सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई।






