लोकवाणी बागपत ||


जनपद बागपत के ग्राम संजरपुर केड़वा निवासी अवनीत तोमर ने NIT यूनिवर्सिटी दिल्ली में कम्प्यूटर साइंस की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है।
अवनीत तोमर ने अपनी स्कूली शिक्षा सर्वोदया पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
अवनीत के पिता बिजेंद्र तोमर सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं तथा माता गीता देवी गृहणी हैं।
उनके बड़े भाई विवेक तोमर अधिवक्ता हैं।
वर्तमान में अवनीत तोमर सिविल सेवा (IAS) की तैयारी भी कर रहे हैं।
इस उपलब्धि पर वरिष्ठ नेता मनोज मंडार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






