लोकवाणी बागपत ||
पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने बागपत से “भाईचारा समानता रैली” को लेकर जोरदार हुंकार भरी।
सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को बसों व अन्य वाहनों के माध्यम से जुटाने में पदाधिकारी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान बिल्लू प्रधान ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब इस सरकार से ऊब चुकी है और खुद को त्रस्त महसूस कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।
वहीं, “भाईचारा समानता रैली” को लेकर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में यह रैली 2027 के चुनावी शंखनाद का काम करेगी।






