— संजय बंसल, शामली ब्यूरो
लोकवाणी न्यूज़ डिजिटल
सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी जीत का भव्य जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा।
आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों के साथ जनता का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में रामलाल कश्यप, अरविंद संगल, पंकज गुप्ता, पुनीत द्विवेदी, डॉ हरिओम पाठक, सतीश धीमान, रितेश मित्तल, मंजू आर्य, शशि अरोड़ा, वरुण शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

रामलाल कश्यप ने जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास नीतियों का परिणाम बताया।







