शामली में जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई।
📢 नगर पालिका परिषद्
संजय बंसल, शामली ब्यूरो
🗓️ 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नागरिक स्वयं ऑनलाइन जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल एवं अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने सभी नागरिकों से स्व-गणना में भाग लेने और #CensusUP के साथ सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने की अपील की।
बैठक में सभासदों, अधिकारियों व कर्मचारियों को ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया गया|






