लोकवाणी बागपत ||
नगर पालिका परिषद बागपत के सभासदों की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता निगम शर्मा और विनोद कुमार शर्मा जिला योजना समिति सदस्य भाजपा ने की।
बैठक में नगर के विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
सभासदों ने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था, जल निकासी, पथ प्रकाश, जाली निर्माण कार्यों और पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर जनता में भारी नाराजगी है।
इन सभी समस्याओं के समाधान और नगर के समुचित विकास के लिए सभासदों ने सर्वसम्मति से एक विशेष कमेटी का गठन किया।
कमेटी में संजय रुहेला को अध्यक्ष चुना गया।
रुकसाना को सचिव, बबीता ढाका को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिजेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, कौशिदा को कोषाध्यक्ष तथा राजबीर चौहान को महामंत्री नियुक्त किया गया।
मीडिया प्रभारी के तौर पर निगम शर्मा को जिम्मेदारी दी गई।
मोहन चौहान, महबूब राणा, तालिब कुतबी, मुन्नी गुलजार, मीरहसन, शहनाज, खुरशीदा, भवी कश्यप, सहदेव, सावेज, रियासत और दिलशाद को कमेटी का सदस्य बनाया गया।
बैठक में तय हुआ कि नगर के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
निगम शर्मा ने कहा कि भाजपा पारदर्शी तरीके से नगर का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी सभासदों ने जनता के हित में हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।