Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

हिंडन नदी में प्रदूषण रोकने को लेकर डीएम ने की सख्त बैठक

लोकवाणी बागपत ||

बागपत : डीएम अस्मिता लाल ने हिंडन नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में ग्राम प्रधान, सचिव व संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। डीएम ने निर्देश दिए कि नदी किनारे गांवों में स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए समन्वित प्रयास हों। नदी किनारे बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा तथा मिट्टी के सक्षरण को रोकने वाले पौधे लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों को तालाब गोद लेकर उनके संरक्षण, सफाई व सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में बाढ़ गंगा, लुम्ब नदी के पुनर्जीवन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। हिंडन नदी के तेजगांव व कृष्णा नदी के 12 गांवों में भी अभियान तेज किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समयबद्ध कार्य योजना बनाकर सतत निगरानी रखें और जनभागीदारी को प्राथमिकता दें। बैठक में एडीएम वित्त/राजस्व पंकज वर्मा, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर भावना सिंह समेत ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *