Lokwani News

Lokwani News

बागपत

पौधे रहेंगे तो सांसें चलती रहेंगी, जीतेन्द्र

लोकवाणी बागपत ||

बागपत: फोरम ऑफ़ ग्लोबल कल्चर एंड एनवायरमेंट (FGCE) और सेवा भारती मेरठ प्रांत जिला बागपत ने सयुंक्त रूप से “सेवा का पर्यावरण सप्ताह” कार्यक्रम की शुरुआत की।

ग्राम डौला सीएचसी केन्द्र पर “सेवा का पर्यावरण सप्ताह” कार्यक्रम आरम्भ हुआ |

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र प्रांत संगठन मंत्री मेरठ वही विशिष्ट अतिथि योगेश मेरठ प्रांत रहे |

तथा कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण कर की गयी |

मुख्य अतिथि ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो जीवन सुरक्षित रहेगा, हर किसी को पौधारोपण करना चाहिए।

उधर विशिष्ट अतिथि ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को गंभीरता से लेना चाहिए, यह कोई सामान्य बात नहीं है, बल्कि इसका संबंध हमारे अस्तित्व से है |

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत संयोजक विशाल जैन ने पटका और संस्था का बैज लगाकर किया।

इस कार्यक्रम में सीएचसी केन्द्र डोला के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित मोगा, सचिन एवं कपिल आदि का विशेष योगदान रहा।

यह यात्रा जिले के सभी प्रमुख स्थानों में जाकर वृक्षारोपण करेगी।

पर्यावरण गोष्ठी आयोजित करेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *