Lokwani News

Lokwani News

बागपत

महर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सगोष्ठी आयोजन हुआ

लोकवाणी बागपत ||

वात्सायन पैलेस में विश्व संवाद केंद्र, मेरठ के तत्वाधान में महर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में दिनेश कुमार शर्मा (पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन बागपत) व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में गौरव त्यागी (मेट्रो एडिटर के नाते कार्यरत) रहे।

मुख्य वक्ता ने नारद के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि नारद एक आदि पत्रकार के रूप में वैदिक समय से ही कार्य करते थे।

संघ नारद को पत्रकारिता के रूप में आदर्श मानता है।

भारत के प्रथम समाचार पत्र उदंड मार्तंड की स्थापना भी नारद को आदर्श मानते हुए ही हुई थी।

उन्होंने बताया कि आज के समय में किस प्रकार से राष्ट्र विरोधी विचार के व्यक्ति पत्रकारिता को दूषित कर रहे हैं तथा हमें किस प्रकार से पत्रकारिता की सम्मान की रक्षा करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने हिंदी पत्रकारिता के विषय में प्रकाश डालते हुए बताया कि इस आधुनिक युग में पहले के समय से देखा जाये तो दुनिया जितनी पिछले २०० वर्षो में बदली है इतनी अब 20 वर्षो में बदल गयी है उन्होंने बताया कि किस प्रकार से हम समाचार पत्रों की विशेषता को बढ़ा सकते हैं एवं समाज में समाचार पत्रों के प्रति पुनः आस्था किस प्रकार से बनाई जा सकती है।

विकास भार्गव विभाग प्रचारक प्रमुख ने कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकार बंधुओ, अतिथियों एवं दोनों वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख शुभम शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक शर्मा सह जिला प्रचार प्रमुख, गोजिंदर जिला कार्यवाह, सत्यवर्त विभाग सह शारिरिक शिक्षणप्रमुख, राजकुमार, दिनेश, पंकज, रजत, राजेंदर, मनोज, राजकुमार, प्रकाश, वाशुदेव, उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *