Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

रसोई में मिल रहा है जरुरत मन्दों को भोजन

लोकवाणी बागपत ||

बड़ौत में सारथी वेलफेयर फाउंडेशन” के तत्वाधान में सारथी की 30वीं रसोई का शुभारंभ मां अन्नपूर्णा को भोग समर्पित कर किया गया |

इस रसोई का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी बागपत पंकज वर्मा ने किया |

उन्होंने बताया ऐसी रसोई हमेशा चलती रहनी चाहिए ताकि जरूरतमंद की मदद होती रहे तथा

रसोई में जरूरतमंद लोग भोजन करते है |

यह कार्य बड़ा ही पुण्य का कार्य है, इस रसोई का प्रसाद में आम जन, गरीबों, मजदूर वर्ग, रिक्शा चालक एवं राहगीरों को ₹5 में भरपेट भोजन कराया जाता है |

अधिवक्ता सुनील ने भी इस रसोई में आकर सेवा कर धर्म लाभ उठाया, उन्होंने बताया किसी भूखे को भरपेट भोजन करना ही वास्तव में पुण्य का कार्य है |

संस्था के सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया सारथी की रसोई में लगभग 800 से 1000 लोग भोजन कर रहे है |

इस मौके पर महिला कल्याण विभाग प्रोजेक्ट कोडिनेटर वन्दना गुप्ता मौजूद रही |

फाउंडेशन से बबिता खोखर, आशा ग्रोवर, ममता अरोरा, तृप्ता गुप्ता, निशु खटियाँन, कविता, मोनिका, कांता, अध्य्क्ष विकास गुप्ता, अनिल अरोरा, सुनिल सैनी, रजनीश जैन, सचिन खोखर, भूपेंद्र सिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे|

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *