Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

ग्रामीणों ने किया सरहानीय कार्य, एन पी सिंह…

लोकवाणी बागपत ||

बालैनी के प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में पुजा अर्चना के बाद राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापना की गई।

इस दौरान एएसपी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणो ने मंदिर पर लगे भंडारे पर प्रसाद भी ग्रहण किया।

प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर दो माह पहले राधा कृष्ण की मूर्ति खंडित हो गई थी।

जिसके बाद मंदिर कमेटी और ग्रामीणो ने नई मूर्ति स्थापना करने का निर्णय लिया था।

पिछले एक सप्ताह से मंदिर में मूर्तियो की पुजा की जा रही थी।

शुक्रवार की शाम राधा कृष्ण की मूर्तियों का नगर भृमण किया गया था।

शनिवार को विधिवत पुजा अर्चना के बाद मंदिर में मूर्तिया स्थापित की गई।

मंदिर परिसर में भंडारे की व्यवस्था की गई जिसमें ग्रामीणो ने प्रसाद ग्रहण किया।

मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में एएसपी एन पी सिंह, कमेटी अध्यक्ष डॉ एसपी यादव, सचिन कुमार, मनोज यादव, एमएलसी प्रतिनिधि हरिकेश शर्मा, विनोद विश्वकर्मा, आदि मौजूद रहे |

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *