Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

आंदोलन के दौरान मृत अखिलेश निषाद को दी गई श्रद्धांजलि

लोकवाणी बागपत ||

2017 रेल रोको आंदोलन के दौरान निषाद पार्टी कार्यकर्ता अखिलेश निषाद जो इस आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलियां से शहीद हुए थे।

उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिला बागपत कार्यकारिणी ने संगठन जिला अध्यक्ष रविंद्र कश्यप के आजाद नगर स्थित आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया |

जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके देखे गए सपने को पूरा करने की कसम खाई।

उसके उपरांत निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डॉ संजय निषाद के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया एवं जलपान का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में किया गया |

कार्यक्रम में रविंद्र कश्यप (संगठन जिला अध्यक्ष), जितेंद्र कश्यप (युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष) श्री राम कुमार (ग्रेट युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष), सत्यवान उपाध्याय (जिला महासचिव), संजीव कुमार (जिला उपाध्यक्ष), तेजवीर (जिला उपाध्यक्ष), सुनील कुमार (आई टी सेल जिला अध्यक्ष), राम कुमार जी( छपरौली विधानसभा अध्यक्ष) एवं अन्य तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *