बिजनौर लोकवाणी ||
जनपद बिजनौर में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौपा तथा प्रदेश में धर्मान्तरण के मामलों की जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की |
प्रदेश मंत्री ऋषि त्यागी की अगुवाई में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने छागूर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही व प्रदेश भर से आप रहे धर्मान्तरण के मामलों में गंभीरता से जांच कर कार्यवाही की मांग की |

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह द्वारा किया गया |
इस अवसर पर अवदेश शर्मा संगठन महामंत्री, महिपाल सिंह, निरंजन सिंह, राकेश, सुधीर कुमार, डिम्पल चौहान, योगराज सिंह, देवेंद्र सिंह, मांगेराम व शिवाय आदि उपस्थित रहे |






