लोकवाणी बागपत ||
अग्रवाल मंडी टटीरी में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब के बैनर तले वृक्षारोपण किया गया |
कार्यक्रम का संचालन संजीव शर्मा द्वारा किया गया |

रोटरी क्लब 3100 द्वारा जैन धर्मशाला मार्ग पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया |
जिसमें 50 पौधे छायादार व फलदार लगाए गए, उधर समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई एवं मिठाई बाटी गई |

इस मौके पर रोटेरियन अध्यक्ष राजीव गोयल, रोटेरियन सचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रवीण गोयल, उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, संयोजक मास्टर हरिओम शर्मा, उमादत शर्मा पूर्व अध्यक्ष, अंकुर पंडित, प्रवीण टाटा, परवीन मैथिली, आशु गर्ग, दीपक गोयल, सुनील गोयल, विनेश राजपूत आदि उपस्थित रहे |






