Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

79वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों व माँ भारती को किया नमन, सुभाष शर्मा

लोकवाणी बागपत ||

बड़ौत: नगर के पट्टी चौधरान में चौधरी चौरासी देशखाप की अगुवाई में अध्यक्ष संगठन सुभाष शर्मा के आवास पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया |

कार्यक्रम में ध्वजारोहण एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए हैं |

कार्यक्रम में देशखाप (शंभु परिवार) की क्रांतिकारी वंशज़ किशनदेई को याद कर नमन किया गया |

अपनी छोटी सैन्य टुकड़ी नेतृत्व के साथ-साथ डाक बंगले पर आज़ादी के लिए अंग्रेजों से हुए संघर्ष में वीर गति को प्राप्त होने पर ऐतिहासिक प्रकाश डाला गया |

ऐसी महान क्रांतिकारी वीरांगना और देश की आज़ादी में अपना योगदान देने वाले अनेको वीर शहीदों को याद किया गया |

इस अवसर पर थंबा चौधरी, ओमकार दत्त शर्मा, सपा नेता राजपाल शर्मा, चौधरी वेद प्रकाश शर्मा, जिलाअध्यक्ष राकेश शर्मा, सभासद रमेश शर्मा, इंजी लोकेश वत्स, शरधानंद शर्मा, रवींद्र भारद्वाज,राममेहर शर्मा बीडीसी, राकेश शर्मा दरोग़ा, राधेश्याम शर्मा एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे |

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *