Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई: जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने सुनी जन समस्याएं

बागपत।

शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने थाना बागपत पहुंचकर जन सामान्य की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से किया जाए।

किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा की और कहा कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से किया जाए।

थाना समाधान दिवस में कई राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *