बागपत। जिला बार एसोसिएशन बागपत के कार्यकारिणी चुनाव 2025-26 का परिणाम घोषित हो गया।
इस चुनाव में सुभाष सिंह तोमर ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतीश त्यागी को 108 मतों के अंतर से हराया।

महामंत्री पद पर अजित सिंह ने विजय प्राप्त की।
उन्होंने मनोज ठाकुर को 40 मतों से पराजित किया।
वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर सचिन यादव विजयी रहे, जिन्होंने मुन्ना खान को 75 मतों के अंतर से मात दी।
विजेताओं और समर्थकों ने जीत की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटी।

इस अवसर पर रामकुमार तोमर, जयवीर सिंह, सतेंद्र खोखर, योगेंद्र कुमार, देवेंद्र आर्य, मोनू दिवाकर एवं कमल जुनेजा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।






