Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

थाना बालैनी मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

बालैनी। थाना बालैनी की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा बाजार बालैनी, बालैनी बस स्टैंड तथा आसपास के क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

टीम ने बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *