Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

“ऑपरेशन एफआईआर आपके द्वार” : बागपत पुलिस की जनहित में नई पहल

पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर “ऑपरेशन एफ.आई.आर. आपके द्वार” अभियान चलाया जा रहा है।

इस पहल के तहत किसी भी अभियोग के पंजीकृत होने के बाद वादी को बीट अधिकारी द्वारा एफआईआर की प्रति उनके घर पहुंचाई जा रही है।

अब वादी को थाने आने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे उनकी सुविधा और भरोसे दोनों में वृद्धि हुई है।

यह अभिनव कदम पुलिसिंग में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहयोग को बढ़ावा देता है।

बागपत पुलिस जनसुविधा को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर बेहतर और सहज व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *