देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के देवतुल्य मतदाताओं ने एक बार फिर NDA को पूर्ण बहुमत प्रदान किया है।
यह केवल बिहार की नहीं, बल्कि पूरे देश की लोकतांत्रिक विजय के रूप में देखा जा रहा है।

NDA की इस प्रचंड जीत की खुशी में ग्राम जवाहरपुर मेवला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, बूथ अध्यक्ष राकेश आर्य, प्रवेश गुर्जर, अनुज त्यागी, तनवीर, नूर मोहम्मद, जितेंद्र, सचिन, प्रशांत गुर्जर, आकाश, राहुल, संदीप, अंशुल, अरुण, अंकुर राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।






