Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

बड़ौत में मानव निर्माण जागृति मंच द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बड़ौत। मानव निर्माण जागृति मंच की ओर से बड़ौत शहर में जैन स्थानक संजय मूर्ति पर एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. कुणाल चौधरी (एमडी मेडिसिन) ने 185 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ, शुगर जांच, फेफड़ों की जांच, ब्लड टेस्ट, कोलेस्ट्रॉल जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा, डॉ. इरफान मलिक, पूर्व सभासद मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वंदना गुप्ता, नीता अरोड़ा सहित बड़ौत शहर के कई गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

संस्था के पदाधिकारियों में अध्यक्ष अंकित जैन, उपाध्यक्ष रूपल जैन, सचिव ऋषभ जैन, उपसचिव हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, सह कोषाध्यक्ष आशु जैन, विज्ञापन मंत्री सनी जैन सहित पूरी टीम ने शिविर में सहयोग किया।

शिविर में आए सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा मरीजों को छोटे-छोटे उपहार भी वितरित किए गए।

संस्था के अध्यक्ष अंकित जैन ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

साथ ही युवा शक्ति की भूमिका एवं जन-जागरूकता पर भी चर्चा की गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *