किसान मजदूर संगठन की मेहनत रंग लाई, बिजली विभाग ने लिखित में दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन
मुजफ्फरनगर/बागपत।
किसान मजदूर संगठन की लगातार मेहनत, सक्रियता और संगठनात्मक एकजुटता का बड़ा परिणाम सामने आया है।
संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता दिखाते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों ने आज लिखित रूप में सभी प्रमुख समस्याओं का निश्चित समय सीमा में समाधान करने का आश्वासन दिया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संगठन की निष्ठा और जमीनी संघर्ष का परिणाम है।
उन्होंने सभी सदस्यों से इसी तरह एकजुट रहकर किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने की अपील की।







