IAS अधिकारी के पैर पकड़ फूट-फूटकर रोया किसान, बोला—लेखपाल रिश्वत मांग रहा… मेरा अगला पता श्मशान होगा
मेरठ।
जिला प्रशासन के सामने एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया, जब किसान राजीव अपने खेत के बंटवारे के मामले में न्याय न मिलने से टूट गया।

SDM डॉ. दीक्षा जोशी के जनसुनवाई के दौरान किसान उनके पैर पकड़कर रोने लगा।
किसान का आरोप है कि उसके मामले की फाइल आगे बढ़ाने के लिए तैनात लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने उससे 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की।
किसान लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहा था, पर जब सुनवाई नहीं हुई तो वह मानसिक रूप से टूट गया।
किसान राजीव ने कहा—
“मैडम, अगर न्याय नहीं मिला तो मेरा अगला पता श्मशान होगा… लेखपाल रिश्वत मांग रहा है।”
SDM ने किसान को शांत कराया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।






