रोती मिली मूकबधिर बेटी को दिया सहारा, सुरक्षित सौंपा परिवार को
लोकवाणी, हजरतगंज
यूपी : हज़रतगंज में गश्त के दौरान इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और उनकी टीम को विधानसभा के पास एक रोती हुई मूकबधिर लड़की मिली।
सहमी हुई लड़की कुछ बता नहीं पा रही थी।

इंस्पेक्टर के निर्देश पर उपनिरीक्षक अभिमन्यु कुमार व महिला कांस्टेबल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ट्रांसलेटर की मदद से उसका भरोसा लौटाया।
लड़की ने बताया कि वह खुशी गुप्ता, कानपुर की रहने वाली है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने आई थी, पर रास्ता भटक गई।

हज़रतगंज पुलिस ने ग्वाल टोली थाने से संपर्क कर उसके गुमशुदगी की पुष्टि की, फिर थाने ले जाकर भोजन कराया, परिजनों से वीडियो कॉल पर पहचान कराई |
और कुछ ही देर बाद उसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया।
परिवार ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि
“आज इंसानियत जीत गई और वर्दी ने एक बेटी का भरोसा बचा लिया।”






