Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

बागपत को दोहरी सौगात: स्किल इंडिया सेंटर उद्घाटन और दो नई MEMU ट्रेनों का शुभारंभ

लोकवाणी बागपत ||

बागपत, 24 नवंबर 2025 – केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बागपत को कनेक्टिविटी और कौशल विकास की दो बड़ी सौगातें दीं।

बड़ौत के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में स्किल इंडिया सेंटर का उद्घाटन किया गया, जहां युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर ट्रेनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेबसाइट डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग समेत विभिन्न आधुनिक कोर्सों की सुविधा मिलेगी।

इसके बाद बड़ौत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली–शामली रूट पर दो नई MEMU ट्रेनों (64033/34 और 64035/36) को हरी झंडी दिखाई गई।

ट्रेनों में सीसीटीवी, बड़ी वेंटिलेशन विंडो और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

भीड़ को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने दिल्ली–शामली रेलखंड के दोहरीकरण की घोषणा की।

कार्य अक्टूबर से शुरू हो चुका है और तीन साल में पूरा होने का लक्ष्य है। दो नए क्रॉसिंग स्टेशन और दो नई लूप लाइन की भी मंजूरी दी गई है।

मंत्रियों ने बताया कि नई सेवाओं से यात्रियों, छात्रों और किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र का आर्थिक विकास तेज होगा।

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मंत्रियों का आभार जताते हुए कहा कि बागपत विकास की नई राह पर आगे बढ़ चुका

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *